हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाली कक्षा छः की छात्रा का बदनीयती से पीछा करने को लेकर कोतवाली पूलिस ने मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्सर सिमली निवासी प्रार्थी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री आई० पी० इन्टर कॉलेज कक्षा छः में पढ़ती है। पुत्री ने बताया कि एक अनजान व्यक्ति स्कूल जाते समय उसका पीछा करता है। जिस दिशा में वह जाती है। तो वह व्यक्ति पुत्री के पीछे पीछे जाता है। तथा स्कूल तक पुत्री का पीछा करता है। तहरीर में बताया गया कि पुत्री के बताने पर प्रार्थी ने अपनी पत्नी को पुत्री के साथ स्कूल भेजा। जब प्रार्थी की पत्नी पुत्री के साथ शिवपुरी मोहल्ले में पहुंची, तभी वह व्यक्ति पुत्री का दोबारा पीछा करने लगा। प्रार्थी की पत्नी ने उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह व्यक्ति वहां से भाग गया। घर जाकर प्रार्थी की पत्नी ने प्रार्थी को सारी जानकारी दी। प्रार्थी यह सोच कर कहीं अनजान व्यक्ति मेरी पुत्री के साथ कोई अनहोनी ना कर दे। या कोई घटना घटित ना कर दे। तो स्वयं प्रार्थी अपनी पुत्री को स्कूल छोड़ने जा रहा था। तभी शिवपुरी पहुंच कर अनजान व्यक्ति फिर मेरी पुत्री का पीछा करने लगा। मेरी पुत्री ने बताया कि पापा यह वही व्यक्ति है जो रोज मेरा पीछा स्कूल तक करता है। जैसे ही प्रार्थी ने अनजान व्यक्ति को पकड़ना चाहा, तो वह व्यक्ति वहां से भागने लगा। वही जा रहे कुछ व्यक्तियों ने उसको पकड़ने की कोशिश की, तो वह व्यक्ति वहीं पड़े पत्थरों पर गिर गया। जिससे उसे चोट आई। प्रार्थी ने तहरीर में बताया कि अमर प्रताप पुत्र सीताराम, अजय बर्मा पुत्र रजनीश बर्मा, निधि शर्मा आदि लोग के साथ मिलकर उसे थाने ले आए है। प्रार्थी ने पुलिस से उस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्रार्थी की तहरीर लेते हुए पोकशो की गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours