हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। एस०एस०पी हरिद्वार श्री जन्मेजय खंडूरी महोदय के आदेशानुसार जनपद हरिद्वार की पुलिस द्वारा चाइनीज माँजा बेचने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, वहीं कुछ दुकानों से मांझा जब्त किए गए। वहीं पुलिस द्वारा दुकानदारों को चाइनीज मांझा क्रय विक्रय ना किए जाने हेतू हिदायत दी गई, सभी जानते है, कि चाईनीज़ मांझा के कारण आम समाज के लोगो के साथ पशु पक्षियों को काफी हानियां पहुँच रही है, यहाँ तक की समाज के कुछ लोगो और पशु पक्षियों को चाईनीज़ माझे के कारण जान गवानी पड रही है, इसी के मद्देनजर आम समाज का ख्याल करते हुए, एस०एस०पी० महोदय श्री जन्मेजय खंडूरी के आदेशानुसार आज मांझा विक्रेताओं के खिलाफ कार्यवाही की गयी है, हरिद्वार की गूंज आम समाज अपील करता है, कि आप अपने बच्चो और समाज के प्रत्येक वर्ग को चाईनीज मांझे से होने वाली हानियो से अवगत कराये, तथा चाईनीज मांझे से पतंग उडाने से परहेज़ करे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours