हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के गांव महाराजपुर कला की एक किशोरी के साथ जबरदस्ती कर बदनियत से कपड़े फाड़ने वाले व्यक्ति के विरुध कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महाराजपुर कला निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरी पुत्री कक्षा सात की छात्रा है और हर रोज की तरह विद्यालय में पढ़ने के लिए गई थी। तो निवासी महाराजपुर खुर्द ने हाथापाई कर उसे खीच कर कमरे मे ले गया। जिसे एक और लड़की ने उसे कमरे में धक्का दे दिया। और उसने कमरे का दरवाजा बंद कर मेरी लड़की के कपड़े फाड़ दिए। मेरी लड़की ने उसे लात मार कर उससे बचकर कमरे से बाहर आई। तहरीर में बताया गया कि उसने गलत काम करने की कोशिश की है। मेरी लड़की ने सारी घटना स्कूल में पढ़ाने वाली मैडम को बताया और रोती बिलखती हुई घर आ गई। तथा लड़की के कपड़े फटे हुए थे। जब मैं शाम को घर आया तो आप बीती लड़की ने सारी घटना मुझे बताई। प्रार्थी ने पुलिस को तहरीर देकर दोषी के विरुध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने प्रार्थी की तहरीर लेकर पोक्सो में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours