हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सरकार की कोई भी योजना धरातल पर दिखाई नहीं दे रही सरकार के बड़े-बड़े दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। आजकल आयुष्मान भारत के तहत लोगों के जो कार्ड बनाए जा रहे हैं उन कार्डों को बनवाने के लिए भोले भाली जनता इधर से उधर भटकने को मजबूर हैं। पिछले 8 माह से राशन कार्ड ऑनलाइन न होने के कारण पीड़ित लोगों के राशन कार्ड नहीं बने थे, जिसके कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की सरकार और प्रशासन से मांग है कि सर्वप्रथम जनता के राशन कार्ड पंचायत कार्यालय पर कैंप लगाकर बनवाये। जैसा कि पिछले कुछ दिनों से आधार कार्ड बनाने का कार्य बैंक और अन्य सरकारी संस्थान को दिया गया है, इससे भी लोगों को राहत नही मिल पाई है। ग्राम प्रधान नूतन कुमार से कटारपुर के निवासियों ने बताता कि जो लोग वहाँ आधार कार्ड बना रहे हैं वे विभिन्न कारणों की आड़ में जनता को काफी परेशान करते हैं। जिस प्रकार पहले मूल निवास जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था आज वही हाल राशन कार्ड और आधार कार्ड बनवाने के लिए हो रहा है कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या राज्य सरकार का विधायक या सांसद जनता की इस परेशानी को समझने की आवश्यकता नही समझ रहा है। आधार कार्ड और राशन कार्ड की वजह से ग्रामीणों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ जन-जन तक नहीं पहुंच रहा है। ग्राम प्रधान नुतन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार में उनके मंत्री, सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारी मनमौजी तरीके से कार्य कर रहे हैं। ग्राम प्रधानों और पीड़ित जनता की उन्ही के क्षेत्रों में उनकी समस्याओं के समाधान की व्यवस्था हो।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours