हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के आवास पर प्रदेश कॉलेज एसोसिएशन के सभी पदाधिकारीयो के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे प्रदेश के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सैनी ने भविष्य मे उच्च शिक्षा वाले कॉलेज में उनके सामने आने वाली समस्याओं पर कार्य करने हेतु कौशिक जी से मार्गदर्शन लिया। वहाँ पर अन्य कॉलेज से आये लोगों ने अपने अपने सुझाव और समस्याओ के अंतर्गत बताया कि उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी से अभी तक बुक्स नहीं आई है, जबकि परीक्षा नजदीक है। इसके अलावा सरकार द्वारा जो एफडी के मुद्दे पर चर्चा हुई थी उसमे कुछ कॉलेजों की संबद्धता अभी तक लंबित है। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भी बात हुई जो कॉलेज प्रबंधन के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। मुलाकात के समय उप सचिव दीपक प्रसाद, ऑडिटर जगदीश, विरमानी, सहकारिता बैंक अध्यक्ष शुभम सैनी, नीरज सैनी, प्रदेश अध्यक्ष सुनील सैनी, उपाध्यक्ष जयंत चौहान, राघवेंद्र, हर्ष सैनी, राम कुमार शर्मा, गोपाल, एचआर डिग्री कॉलेज लक्सर से समीर गोस्वामी, एस बी एन डिग्री कॉलेज सुल्तानपुर से मयंक नैथानी आदि लोग उपस्थित रहे। उत्तराखंड महा विद्यालय समिति द्वारा रखी गयी इस मीटिंग में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील सैनी व समत कार्यकारिणी को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने उनके आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं भी दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours