हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। सप्तऋषि मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित बाल पदसनचलन का आयोजन किया गया, संचलन में बाल स्वयंसेवक की  संख्या 42 रही और पूरे मंडल से दायित्ववान ओर ओर व्यवस्था वाले स्वयंसेवक कुल 17 रहे। संचलन के बाद मंडल कार्यवाह आशीष शर्मा ने बताया सप्तऋषि मंडल में बाल संचलन पहली बार हुआ है जिसमे कुल 59 स्वयंसेवक रहे कार्य्रकम बाल स्वयंसेवक से था तो पूरी सतर्कता ओर सावधानियों के साथ किया गया था। नगर के सह शारीरिक प्रमुख अभिषेक जमदग्नि के अनुसार मंडल के समस्त कार्यकर्ताओं ने संचलन के लिए खूब मेहनत करि थी कार्यक्रम सफल होने पर सप्तऋषि मंडल के सभी स्वयंसेवक को बधाई और इसका पूरा श्रेय मंडल के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को जाता है। मंडल के विद्यार्थी प्रमुख हिमांशु सरीन ने बताया कि संचलन में विद्यार्थियों ने अहम भूमिका निभाई है वही कार्यकम के बाद जल्द ही विद्यार्थियों के भीतर राष्ट्र सेवा को जागरूक रखने के किये बड़े स्तर पर विद्यार्थियों को संघ से जोड़ा जाएगा।संचलन में हर्षित अरोड़ा, कृष्णा, पुनीत, चंद्रकांत, हरिमोहन, विशाल, शिवकुमार, रुद्रांश व प्रवेश आदि रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours