हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी) हरिद्वार। हरिद्वार आज देर शाम सिडकुल जनपद हरिद्वार में एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी, सूत्रों के अनुसार पता चला है, कि आज शाम को एक ट्रक आई०टी०सी० चौक के पास अनियंत्रित हो गया। जिस कारण उसकी टक्कर 02 ऑटो, 01 आई-20
कार और बाइक से हो गयी, जिसमे बाइक सवार युवक धर्मवीर निवासी उत्तर प्रदेश था, जो कि विप्रो कम्पनी में कार्यरत था, वह छुट्टी के बाद घर जा रहा था, और हादसे का शिकार हो गया, दुर्घटना में 1 महिला भी घायल हो गईं है, पुलिस ने ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है, और ट्रक को सीज कर दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours