हरिद्वार की गूंज (24*7)
(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। जनहित कार्यों में कई वर्षों से सेवारत शिव शक्ति सेवा समिति के जुझारू कार्यकर्ताओं ने भीषण सर्दी को भी नजर अंदाज कर परोपकारिता को सर्वोपरि समझते हुये सरकारी अस्पताल में मरीजों को भोजन के पैकेट वितरित कर समाज को एक नया संदेश देते हुए मनुष्यता की जो मिशाल कायम की उससे युवा पीढ़ी को एक ऩई दिशा मिलती है, समिति द्वारा यात्रियों को समय-समय पर भोजन तथा गरीब असहाय महिलाओं को स्ल़वालंबी बनाने हेतु सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के जरियें शिक्षा देने का कार्य किया जाता है उक्त समिति सम्पन्न प्रबुध्दिशाली व्यक्तियों द्वारा संचालित है व समाज हर उस वर्ग की सहायता करने के लिए आगे आती है जहाँ पर सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं पहुँचाया जाता, समिति के विशेष पदाधिकारी समिति की समय समय पर बैठक बुला कर दिशानिर्देश देते हैं, मरीजों को बाँटे गये फलों, व भोजन आदि से मरीजों के चेहरों पर खुशी झलक उठी व देवेंद्र शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours