हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्र के अंतर्गत रावली महदूद निवासी ने 16 जनवरी को थाना सिडकुल पर अपनी नाबालिक लड़की को स्कूल जाते समय अभियुक्त अमित द्वारा अपहरण कर लिए जाने की सूचना दी गयी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी हरिद्वार महोदय के निर्देशानुसार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की गई। पंजीकृत मुकदमें में नाबालिक अपहृता तथा अभियुक्त की तलाश हेतु थाना उप निरीक्षक संजीव मंमगाई व महिला कांस्टेबल रुचिता द्वारा सर्विलेंस, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से अभियुक्त की बरामदगी के लिए ताबड़तोड़ जांच पड़ताल की गई। टीम द्वारा लखीमपुरखीरी, हरदोई, नजीबाबाद, बिजनौर आदि स्थानों पर जबरदस्त दबिश दी गई। जिसके फलस्वरूप 22 जनवरी को अपहर्ता को नजीबाबाद से सकुशल बरामद कर लिया गया। तथा आरोपी अमित को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours