हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। मां गंगा जागृति सेवा दल रुड़की द्वारा भारत स्वच्छता अभियान के अंतर्गत बारहवां सफाई अभियान पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क एवं बोट क्लब पर चलाया गया। जिसमें भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल सहित दर्जनों युवाओं ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया। पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता मिशन को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी को मिलजुलकर इस अभियान में हिस्सा लेना चाहिए। उनका स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना तभी साकार हो पाएगा। जब इस अभियान में युवा, बुजुर्ग सभी मिलजुल कर कार्य करें। रुड़की को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए उन्होंने नगर विधायक प्रदीप बत्रा सहित नगर निगम से जुड़े कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि आज नगर रुड़की स्वच्छता के क्षेत्र में प्रदेश में नंबर एक पर है। संस्था से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं ने भी लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया तथा पार्क एवं बोट क्लब पर सफाई अभियान चलाकर क्षेत्र के लोगों को अपना संदेश दिया। इस अवसर पर पवन पाल, सौरभ सैनी, मधुसूदन,देवा सैनी, जोनी सैनी, अंकुर चौहान, अर्जुन सैनी, अंकुर सैनी, मोंटी सैनी, अरुण कश्यप, कपिल, पॉन्टी सैनी आदि उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours