हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। सी.ओ बिजेंद्र डोबाल ने जगजीतपुर पुलिस चौकी पर स्थानीय पार्षद, ग्राम प्रधान और जनता के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्याओं से पुलिस विभाग को अवगत कराया। पार्षद विकास कुमार ने बताया की जगजीतपुर में उनके कई ऐसे परिचित है जिनके बच्चे स्मैक के नसे गिरफ्त में आकर अपना भविष्य बर्बाद कर चुके हैं। गांव और वार्डो में अवैध रूप से नशे का कारोबार करने वालो पर सिकंजा कसा जाय। डोभाल ने जनता और पार्षदों से अपील की कि यदि उनकी जानकारी में कोई अवैध रूप से नशे का कारोबार कर रहा है तो तत्काल उन्हें उसकी जानकारी दे। एस आई चौहान ने वहाँ जनता को नए एमरजेंसी नम्बर 112 के बारे में बताया कि एमरजेंसी में अब 100 या 108 की जगह 112 का प्रयोग करे। इस नए नम्बर से पीड़ित को पुलिस ज्यादा जल्दी बेहतर सहायता देती हैं। ये नया नम्बर यूनिवर्सल नम्बर है जो कि सभी देशों के साथ अब भारत देश मे भी इस नए नम्बर की सुविधा शुरू हो गयी हैं। डोभाल ने स्थानीय जनता से अपील की कि यदि उनके क्षेत्र में कोई संदिग्ध बाइक या व्यक्ति घुमता पाया जाता है तो उसकी जानकारी तुरन्त पुलिस को देकर पुलिस विभाग को सहयोग करे। मीडिया को जानकारी देते हुवे डोभाल ने बताया कि पब्लिक द्वारा जो जो समस्याये मिली है उन पर उचित योजना बनाकर उनका निवारण किया जायेगा। इस दौरान अजीतपुर से नरेंद्र कश्यप, वार्ड नम्बर 55 जगजीतपुर से पार्षद विकास कुमार, मनोज कुमार, नागेंद्र राणा, योगेश पाल, कमल, संदीप, संजय शामिल और मानवाधिकार संघटन से गौरव रसिक उपस्थित रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours