हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत बसेड़ी खादर गांव में बालिका दिवस के अवसर पर पंचायत घर में क्षेत्र की समस्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं ने मिलकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जागरुकता रैली निकाली। रैली में ग्रामवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा रैली के उपदेश को घर घर पहुंचाने का काम किया। इस अवसर पर कार्यकत्रियों ने गांव वासियों को बेटी के महत्व को बताते हुए कहा कि सृष्टि की रचना मेें बेटियों का बड़ा योगदान रहा है। बेटियों ने इस सृष्टि को एक नया रूप देकर कर संसार की रचना की है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा की तालीम देनी बहुत जरूरी होती है। आगे चलकर मां के रूप में बेटियां बच्चों के भविष्य को सवारती है। उन्होंने कहा कि समाज में बेटियों पर हो रहे अत्याचारों को खत्म करने के लिए हमें आगे आना होगा। जिससे समाज में बेटियों को बेटों के बराबर सम्मान मिल सके।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours