हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार के भीमगोड़े में बाल विकास परियोजना के द्वारा क्षेत्र के समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर पेंटिंग गायन ओर लेखन का कार्यक्रम ओहित किया जिसमें भीमगोडा, खड़खड़ी ओर भूपतवाला के आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों ने कार्यकत्री ओर सहायिकाओं के साथ प्रतिभाग किया। भीमगोड़े में आयोजित इस कार्यक्रम में नव जन्म बालिकाओं ओर उनकी माताओं को गर्म कम्बल देकर उनको सम्मानित किया गया।
क्षेत्रीय पर्यवेक्षक प्रतिभा ने बताया कि यह कार्यक्रम राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को अग्रसर करने के किये किया जा रहा है जिसमे समाजहित में कार्य करने वाले समाजसेवियों ओर जन प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्तिथि देते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया है, उनके अनुसार समय समय पर जनजागरूकता ओर बेटियों के संरक्षण में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अनिता शर्मा, पूर्व सभासद बृजभूषण शर्मा, पार्षद अनिल वशिष्ठ, समाजसेवी हिमांशु सरीन, ऋषभ वशिष्ठ, दीपांशु विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे ओर अपने अपने विचार रखें। पूर्व सभासद बृजभूषण शर्मा ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में चाहे वह पढ़ाई हो जिज्ञासा हो या सेना हो में अपना पूरा योगदान दे रही है। पार्षद अनिल वशिष्ठ ने लिंग जांच करवा बेटियों की गर्भ में हत्या करवाने वालों को घोर पापी ओर मुजरिम बताते हुए इसे लोगो का बहिष्कार करने की बात कही। समाजसेवी हिमांशु सरीन ने बताया कि आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में विकास की सहायक बन रही है उन्होंने देश की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल, उत्तराखंड की वर्त्तमान राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, ओर देश की रक्षा मंत्री का उदाहरण देते हुए बालिकाओं को आगे रहने के लिए प्रोत्साहित किया। आंगनवाड़ी सहायिकाओं में गीता सरीन, डॉली अरोरा, मीनाक्षी, संगीता, उर्मिला, प्रेमा, नीमा, आदि रही।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours