हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम में अतिथि के रुप में बोलते हुए भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि बालिकाएं केवल शिक्षा के क्षेत्र में ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्र एवं प्रतियोगिताओं में भी अब युवकों को पीछे छोड़ रही हैं। उक्त् बातें गौरव गोयल ने चंद्रपुरी स्थित राजकीय कन्या हाई स्कूल में बाल विकास परियोजना रुड़की द्वारा आयोजित प्रतियोगिता कार्यक्रम में कहीं।उन्होंने कहा कि बालिकाएं अब किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है तथा बालिकाएं शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भी अपना दमखम दिखा रही हैं। निवर्तमान पार्षद श्रेष्ठा राणा ने कहा कि राष्ट्रीय बालिका दिवस पर हमें बालिकाओं की शिक्षा एवं सुरक्षा का संकल्प लेकर आगे बढ़ना चाहिए तथा भ्रूण हत्या जैसे पाप से बचना चाहिए, तभी बेटी बचाओ बेटी-पढ़ाओ का मिशन सार्थक हो पाएगा। उक्त् प्रतियोगिता में रंगोली, ड्राइंग प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस व हल्दी बेबी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय राजस्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य आर.के. गौड, सुपरवाइजर आंचल चौधरी, अंजू शर्मा, सुनीता शर्मा, अनीता रानी तथा काजल शर्मा सहित अन्य आंगनबाड़ी कार्यकर्तीओं द्वारा इस प्रतियोगिता में अपना महत्वपूर्ण योगदान प्रदान किया गया।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours