हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) भगवानपुर। भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम डाडा जलालपुर धीरमजरा मैं डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स नई दिल्ली एवं विलेज डेवलपमेंट सोसायटी भगवानपुर द्वारा एचएसबीसी बैंक द्वारा समर्थित चलाया जा रहा उधमिता से सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत समता विकास प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें संभावित उद्यमियों एवं नए उद्यमियों की क्षमताओं का विकास करने हेतु प्रशिक्षण दिया गया यह प्रशिक्षण 5 दिन तक चला जिसमें 3 तरह के उधमी ने प्रतिभाग किया ग्रामीण महिलाएं युवा वर्ग एवं पहले से अपना रोजगार कर रहे व्यक्ति सभी को अलग-अलग प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया और उनकी क्षमताओं को बढ़ाया गया, ताकि वह भविष्य में व्यवसाय कर अपने पैरों पर खड़ा हो सके उधमिता से सशक्तिकरण कार्यक्रम भगवानपुर ब्लॉक के 10 गांव में चलाया जा रहा है इस कार्यक्रम का मकसद यह है कि इन गांव में नए व्यवसाय लगवाना एवं पुराने व्यवसाय को कैसे बढ़ाया जा सकता है उसकी जानकारी देना कार्यकर्ता राव आसकार अली  ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत अब तक 2500 सौ से ज्यादा लोगों को व्यवसाय के प्रति जागरूक किया जा चुका है और लगभग 1000 लोगों को समता विकास प्रशिक्षण दिया जा चुका है एवं वित्तीय साक्षरता केंद्र तथा अन्य प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से भी प्रशिक्षण में अतिथि वक्ता सत्रों का आयोजन कर लोगों को बैंक तथा अन्य वित्तीय संस्थाओं के बारे में जागरूक किया गया है कि वह कैसे अपनी वित्तीय समस्याओं का निपटारा कर सकते हैं तथा उनके व्यवसाय में आने वाली रुकावटें के बारे में भी जानकारी दी गई है इस प्रशिक्षण अवसर पर राव आसकर अली, राज बहादुर सैनी, विपिन, विनीत, बिलाल, शबाना, ललितेश, अंकित एवं प्रतिभागी महिलाएं एवं पुरूष आदि मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours