हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। सर्दियों की पहली बारिश ने नगर निगम परिषद हरिद्वार के दावो की पोल खोल दी है। नगर निगम परिषद के विकास के दावे खोखले नजर आ रहे हैं। पहली बारिश से बाजारों में लगभग एक फीट पानी जमा हो गया है। आपको बता दें कि ज्वालापुर की मैन सड़कों पर पानी ही पानी देखने को मिला। गंदगी से नालिया अटी होने से पानी सड़कों पर दौड़ता रहा। जिससे मुसाफिरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पानी से लबालब सड़क पर वाहन स्वामी अपने वाहनों को अंदाजे से ही चलाते हुए दिखाई दिए। जहां नगर निगम परिषद शहरवासियों से कई तरह से टैक्स वसूल करता है। इस दृष्टि से देखा जाए तो नगर निगम परिषद टैक्स के नाम पर शहरवासियों को ठगने का काम कर रहा है। टैक्स के नाम पर लिये हुए पैसे की सुविधा सही तरीके से शहरवासियों को नहीं मिल पा रही है। जिसका खामियाजा शहर की जनता को पानी लीकेज, चारों तरफ खुदी हुई सड़के, हल्की बारिश में लबालब सड़को पर पानी के रूप में भरना पड़ रहा है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours