हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड श्रीमती सौजन्या एवं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड वी० षणमुगम ने आज जनपद हरिद्वार में आगामी लोकसभा निर्वाचन के सम्बंध में तैयारियों को लेकर बैठक तथा निरीक्षण किया। श्रीमती सौजन्या ने डीएम श्री दीपक रावत तथा एसएसपी श्री जन्मेजय खण्डूरी सहित निवार्चन अधिकारियों तथा नोडल अधिकारियों को ईवीएम मशीन, वीवीपेट, कार्मिकों का प्रशिक्षण, पोस्टल बैलेट पर पूर्णतः स्थिति स्पष्ट रखते हुए चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निवार्चन के दौरान दिव्यांगों के लिए सुविधा प्रदान किये जाने में दिव्यांगता प्रतिशत को आधार न मानते हुए सभी श्रेणी के दिव्यांगो को सुविधा दिये जाने की बात कही। नोडल अधिकारी प्रशिक्षण सीडीओ तथा डीपीआरो को शीघ्र ही कार्मिकों का प्रशिक्षण कैलेंडर उपलब्ध कराने को कहा। कैलेंडर तिथि के आधार पर कार्मिकों का प्रशिक्षण आरम्भ कर दिया जाये। परिवहन विभाग जनपद में वाहनों का अद्यतन डाटा संकलित कर जिला निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराये। जिला निर्वाचन अधिकारी को जनसभाओं में होने वाले व्यय की वास्तविक वेल्यू के लिए मार्किट सर्वे कर रिपोर्ट तैयार कर लिये जाने की भी बात कही, जिससे राजनीतिक पार्टियों के आय-व्यय को निगरानी करने में सुगमता हो। सीईओ श्रीमती सौजन्या ने अधिकारियों के साथ निर्वाचन डिस्ट्रिक्ट काॅटेक्ट रूम, निर्वाचन वेलनेस कक्ष, स्ट्रांग रूम आदि का भी स्थलीय निरीक्षण किया। बैठक में एडीएम भगवत किशोर मिश्र, एसडीएम श्रीमती कुसुम चैहान, एसडीएम सोहन सिंह, एएसडीएम प्रेमलाल, नोडल अधिकारी ईवीएम श्री रामजीलाल, नोडल अधिकारी मीडिया कु०अर्चना, सहायक अभियंता अनंत सैनी सहित जनपद स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours