हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। मौसम के करवट बदलते ही है। जनवरी की ठंड ने भी रंग दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार हो रही बारिश ने मौसम को शीतलहर में परिवर्तन कर दिया है। आमजन लगातार हो रही वर्षा तथा शीतलहर के कारण अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। तेज बिजली की गड़गड़ाहट ने आमजन के भीतर घबराहट का माहौल भी बनाए रखा। जिसका असर बाजारों में भी देखने को मिला। बारिश के चलते बाजारो में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा। वहीं किसानों का कहना है कि सर्दियों में होने वाली बारिश फसलों के लिए फायदेमंद होती है। अगर सीधी बारिश होती है। तो फसलों के लिए बेहद कारगर साबित होगी। लेकिन अक्सर सर्दियों में ओलावृष्टि पड़ने के आसार ज्यादा रहते हैं। जिससे हमारी फसलों को भारी नुकसान हो सकता है। उनका कहना है कि ओलावृष्टि से ज्यादा नुकसान दलहन, तिलहन, गेहूं, गन्ना, आदि फसलों पर पड़ेगा। जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका बनी रहती है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours