हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। खानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूरनपुर गांव निवासी साधुराम पुत्र नगीना ने लक्सर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 15 जनवरी को उनके गांव का शुभम कुमार पुत्र सुमन देवी लक्सर जेकेटायर फैक्टरी में काम करने के लिए आया था। जब वह जेके टायर फैक्टरी से ड्यूटी पूरी हो जाने के बाद रात्रि 10 बजे बाइक से घर वापस लौट रहा था। इसी बीच उसे गन्ने से लदे एक अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया था तथा उसे इलाज के लिए देहरादून के महंत इंद्रेश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधुराम ने वाहन चालक के विरुध मुकदमा दर्ज कराए जाने की मांग की थी। कोतवाली के एसएसआई जगमोहन सिंह रमोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours