हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हरिद्वार के लक्सर रोड पर एम डी इंटरनेशनल स्कूल में स्कूल प्रबन्धन और अभिभावकों के मध्य अच्छे तालमेल के लिये एक "पेरेंट्स वर्कशॉप ऑन गुड एजुकेशन प्रेक्टिस' नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमे लैंसडौन आर्मी स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ अशोक कुमार मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यशाला में कई अभिभावकों ने प्रतिभाग किया तथा अपने बच्चों के साथ जो समस्याये आती है जो सुझाव स्कूल प्रबंधन को देना चाहते थे उन्हें इस माध्यम से एक अच्छा प्लेटफॉर्म मिला। अभिभावकों ने मुख्य अतिथि और स्कूल प्रबंधन के सम्मुख अपनी बाते रखी। जिसका अशोक कुमार और स्कूल प्रबंधन की ओर से उनका समाधान बताया औऱ कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को नोट किया ताकि आने वाले समय मे उन पर सार्थक कदम उठाया जा सके। इस कार्यशाला की विशेष बात ये भी रही कि बातचीत एक तरफा न होकर दोनो ओर से हुई। अभिभावकों ने जैसे अपने सुझाव शिकायत दी उसे देखकर खुशी हुई कि वो अपने बच्चों छात्रों के प्रति जागरूक होना बहुत बड़ी बात हैं। जियापोता से एक बच्चे की मम्मी ने सुझाव दिया कि स्कूल वाहन में सीमित मात्रा के अनुसार ही बच्चे बैठाए। स्कूल प्रबंधक विक्रम सिंह चौहान ने कहा कि अभिभावक जॉब वाले हो या व्यापारी हो या खेती से जुड़े हो वो अपने बच्चों को समय जरूर दे। इस कार्यशाला की सफलता के लिये स्कूल प्रबंधन और वो सभी अभिभावक बधाई के पात्र रहे जिन्होंने अपनी अपनी बातें रखी।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours