हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। दिल्ली हरिद्वार के रानीपुर झाल पर एस आई संदीप तोमर अपने सहयोगी के साथ ड्यूटी पर थे तभी अनेको वाहन में से एक कार पर तेज तर्रार निगाह पड़ी जिसकी नम्बर प्लेट सही नही थी। ऊपर से उस वाहन चालक ने पुलिसकर्मियों के रोकने के बावजूद कार नही रोकी। संदेहास्पद होने पर 3 किलोमीटर तक उसका पीछा करने पर गुरुकुल विश्विद्यालय फ्लाई ओवर पर कार को रुकवाया गया। तो वाहन चालक और उसमें बैठें बुजुर्ग ने बताया कि कार में बीमार व्यक्ति का इलाज कराने जा रहे हैं। जल्दी अस्पताल पहुँचने के कारण और भय होने के कारण कार नही रोकी। संदीप तोमर एस आई ने वाहन का चालान काटने की प्रक्रिया शुरू करने ही वाले थी कि उस कार में सवार बुजुर्गों ने मित्र पुलिस से क्षमा याचना की, नम्बर प्लेट सही कराने का वचन दिया। संदीप तोमर ने परिस्तिथि को देखते हुवे छोड़ना उचित समझा। उस कार में सवार बच्चों बुजुर्गों महिलाओं ने सीपीयू के मित्र पुलिस के ऐसे व्यवहार पर आभार जताया। सीपीयू के कर्मठ चुस्त अधिकारी और पुलिसकर्मी निरन्तर जनता और वाहन चालकों की सुविधा हेतु प्रयासरत रहते है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours