हरिद्वार की गूंज (24*7)


(मनीष लखानी) हरिद्वार। बरसात के मौसम में जहां एक तरफ लोग अपने घरों में केद हो गए है। वही दूसरी तरफ अपने उत्कृष्ट कार्य और अपनी ड्यूटी के प्रति ईमानदारी से कार्य करने वाली महिला सिपाही कल्पना गहलोत जी एक बार फिर चर्चा का विषय बनी हुई है। भारी बारिश के दौरान भगत सिंह चौक पर जलभराव होने के कारण यातायात में अवरोध उतपन्न हो गया। जिसको वहां तैनात महिला सिपाही ने बारिश में भीगते हुए यातायात को सुचारू रूप दिया। अपने कार्य के प्रति हमेशा सजग रहने वाली कल्पना जी को कैबिनेट मंत्री , पूर्व कप्तान और वर्तमान कप्तान भी सम्मानित कर चुके है ओर वहीं लोकप्रिय राष्ट्रीय हिन्दी साप्ताहिक समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज, HKG NEWS (24*7) न्यूज़ पोर्टल के द्वारा भी सम्मानित किया गया। कल्पना जी जैसे देश के सच्चे सिपाही ही अपनी इच्छाओं का त्याग कर जनता के हितों में कार्य कर सकते हैं। जो अपनी ईमानदारी अपने कर्तव्य के प्रति सदैव सचेत रहते हैं। और अपना सारा जीवन जनहित के कार्यों में ही समर्पित कर देते हैं। देश भक्ति और अपने कर्तव्य के प्रति सचेत महिला सिपाही के जज्बे को सलाम करते हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours