हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कांग्रेस पीसीसी सदस्य डॉ० नैयर काजमी ने रुडकी मोहल्ला सत्ती में पार्टी कैंप कार्यालय पर अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना का उद्घाटन किया। उद्घाटन अवसर पर बोलते हुए डॉ० नैयर काजमी ने कहा कि इस योजना के लागू होने से जहां कमजोर व गरीब लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य लाभ का अवसर मिलेगा। वहीं उन्हें अपने इलाज के लिए किसी का मोहताज नहीं होना पड़ेगा। क्योंकि यह योजना पूर्व में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम से प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने लागू की थी और इस योजना को आरंभ करने के पीछे उनकी मंशा यह थी कि गरीब और कमजोर तबके के व्यक्ति को अपनी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कहीं भटकना न पड़े तथा उनको अच्छा एवं सस्ता इलाज सरकारी या गैर सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध हो सके। इसके लिए उन्होंने इस योजना को चलाकर गरीब लोगों की स्वास्थ्य की चिंता की थी।उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना को बंद कर उसके स्थान पर आज इसे अटल आयुष्मान उत्तराखंड योजना के नाम से चलाई जा रही है। जो कांग्रेस की ही देन है।डॉ० काजमी ने कहा कि दो वर्ष के कार्यकाल में राज्य की भाजपा सरकार ने कोई एक भी कार्य ऐसा नहीं किया है। जो उसकी उपलब्धि कहा जा सके। जितने भी कार्य प्रदेश में संपन्न कराए जा रहे हैं। वह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ही देन है। उन्होंने कहा कि अब जनता जान चुकी है कि भाजपा केवल झूठे वादे करके सत्ता तो हासिल कर लेती है किंतु प्रदेश एवं यहां की जनता के विकास के लिए कोई कार्य नहीं करती।उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को जनता सबक जरूर सिखाएगी तथा उनके किए गए झूठे वादों का जवाब मांगेगी। कांग्रेस ग्रामीण महिला जिला अध्यक्ष कहकशां मुरसलीन ने कहा कि इस योजना का लाभ पाने के लिए जनता को लाइन में लगना पड़ रहा है। तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में इस योजना का लाभ पाने के लिए किसी भी व्यक्ति को लाइन में नहीं खड़ा होना पड़ा था। बल्कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं बीएलओ के माध्यम से यह कार्ड प्रत्येक व्यक्ति के घर घर जाकर बनाए गए थे। जबकि आज जनता लाइन में लगने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी हाजी महबूब कुरैशी, काजी नसीम अहमद, बशारत अली, मोहम्मद अयूब, सलामत अली, दीपक तायल, मोहम्मद रफी, पवन कुमार, मोहम्मद आजम, राहत खान, साबिर अली, असलम कुरैशी, सरफराज अहमद, हाजी लुकमान कुरैशी उर्फ चुन्नू भाई, मोहम्मद सावेज, मोहसिन अल्वी, शाहनवाज, साबू शाहनजर, हाजी गुलफाम अहमद,मोहम्मद फुरकान, नावेद कुरैशी, बिलाल कुरेशी, नवबू, मोहम्मद दानिश आदि अनेक लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours