हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। के०आर०एल० वेस्ट मैनेजमेंट नगर निगम हरिद्वार द्वारा नाबालिको का शोषण किया जा रहा है। के० आर० एल० वेस्ट मैनेजमेंट कंपनी अपने फायदे के लिए नाबालिको से शहर का कूड़ा कचरा साफ करवा रही है। नाबालिको की उम्र लगभग 13 से 14 वर्ष देखी जा सकती है। अपने फायदे के लिए कंपनी कम पैसे देकर नाबालिको का भविष्य अंधकार की ओर ले जाने का कार्य कर रही है। श्रम विभाग अधिकारी जहां अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर न होकर अपनी कुर्सी तोड़ने का काम कर रहे हैं वहीं नाबालिको से कंपनी कम पैसे मे काम कराकर अपनी तिजोरीया भरने में लगी हुई है। कंपनी अधिकारी नाबालिको की हर एक दिन अलग-अलग एरिया में ड्यूटी लगाकर शहर की गंदगी साफ कराते हैं। जिससे नाबालिकों की ओर किसी का ध्यान केंद्रित न हो सके। जहां देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सवारने में लगे हुए हैं। वहीं प्रशासन के सुस्त रवैया के कारण नाबालिको से कार्य कराकर के०आर०एल० वेस्ट मैनेजमेंट अधिकारी श्रम विभाग कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। रात दिन शहर की सड़कों से गुजरने वाले आलाधिकारी भी इस और गंभीर नहीं है। प्रशासन की चुप्पी नाबालिको पर भारी पड़ रही है। जिस उम्र में नाबालिको के हाथों में किताबे पेंसिल होनी चाहिए। उन्हीं हाथों में प्रशासन की घोर लापरवाही के कारण टोकरिया और फावले देखें जा सकते हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours