हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। बीस सूत्रीय क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष एवं भाजपा के प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल ने कहा कि शिक्षा से ही बच्चों में अच्छे संस्कार एवं चरित्र का निर्माण होता है। उक्त विचार बंसल ने श्री गांधी शिल्प विद्यालय इंटर कॉलेज रुड़की में सभी छात्राओं को पाठन सामग्री वितरित करने के अवसर पर व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि शिक्षा ग्रहण करने से जहां बच्चों में अच्छे संस्कार व चरित्र का निर्माण होता है, वहीं शिक्षित होने से राष्ट्र के उन्नत होने का मार्ग भी प्रशस्त होता है। उन्होंने सभी बालिकाओं का आह्वान किया कि यह मेहनत एवं लगन से पढ़ाई कर अपने परिवार तथा समाज का नाम रौशन करें। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. कल्पना सैनी ने सभी छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि समाजसेवी के रूप में गौरव गोयल द्वारा समय-समय पर जो जनसेवा के कार्य किए जाते रहे हैं वह सराहनीय हैं। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल ने कहा कि वे समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए सदैव प्रयासरत रह कर उनके सुख दुख को बांटना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यों से ईश्वर की प्राप्ति होती है तो वहीं उन्हें आत्म संतुष्टि का अनुभव होता है। इस अवसर पर श्रीमती निशि गुप्ता, मंजू सिंह, भारती अरोडा, सुमन लता, अर्चना चौहान, भारती वशिष्ठ, बबीता यादव तथा नेहा मलिक आदि अध्यापिकाऐं ने मौजूद रहीं। वहीं दूसरी ओर समिति के उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने पुरानी तहसील स्थित अटल आयुष्मान योजना का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। अतिथि के रूप में पहुंचे बंसल ने यहां उपस्थित लोगों को अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अटल आयुष्मान बीमा योजना कब चलाया जाना जनता के हित में है,जिससे निर्धन परिवारों को बीमारी में पांच लाख रुपए तक का बीमा करा कर मुफ्त इलाज कराने की सुविधा प्राप्त हो सकेगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री घर-परिवार से ऊपर उठकर देश की भलाई के लिए कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर नितिन त्यागी, प्रशांत राणा, अंकुर सैनी, निशांत राणा, आकाश राणा, वीरेंद्र धीमान, संजय कश्यप, मनीष नागवान, धर्मेश शर्मा, मनी वर्मा, पूर्वक त्यागी तथा इमरान देशभक्त आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours