हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। एसएसपी हरिद्वार महोदय के निर्देशानुसार यातायात पुलिस हरिद्वार द्वारा डी०पी०एस० स्कूल में जागरुकता अभियान चलाकर बच्चों को यातायात के संबंध में जागरूक किया गया,जिसमें स्कूली छात्र-छात्राओं को बताया गया कि युवाओं को सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी चाहिए, सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2017-18 में देखा गया, कि अधिकतर मामले 17 से 45 वर्ष के बीच की आयु के होते हैं, सड़क दुर्घटना के कारण कई बार देखा गया है, कि थोड़ी सी जल्दबाजी व लापरवाही, ओवर स्पीड के कारण घायल व्यक्ति मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम हो जाते हैं, इसलिए कभी ऐसा ना करें साथ ही छात्र-छात्राओं को साइबर क्राइम व मोबाइल रेडिएशन के दुष्प्रभाव के बारे में भी विस्तार से समझाया गया, आपको बता दे कि हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जनमेजय खंडूरी जी अपने अच्छे कार्यो के लिए जाने जाते है, और आम समाज की सुरक्षा को लेकर गम्भीर रहते है, पूर्व मे नैनीताल के कप्तान के रूप मे भी आपने काफी सराहनीय कार्य सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने रहे थे, और हरिद्वार के कप्तान के रूप मे आते ही आपने एक महिला कान्सटेबल के कार्य को देखकर सैलूट किया था, हरिद्वार की गूंज भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय को अच्छे कार्य को सलाम करता है, और आगे भी ऐसे ही समाजहित के कार्य को उम्मीद करता है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours