हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मनीष लखानी समाचार सम्पादक) नई दिल्ली। आधार कार्ड आज के समय में सभी के लिए बहुत जरूरी हो गया है, फिर बैंक, राशन या फिर रसोई गैस से जुड़ा ही काम क्यों न हो। हर काम के लिए आधार की जरूरत पड़ती है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हमारे आधार कार्ड पर पता दूसरे जगह का होता है और हम कई दूसरे जगह रहते हैं ऐसे में सरकारी काम के लिए उन्हें एड्रेस को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि घर बैठे ऑनलाइन आप अपने आधार कार्ड का एड्रेस कैसे बदल सकते हैं।इसके लिए सबसे पहले भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा और फिर Aadhaar Online Services पर क्लिक करें। इस दौरान Aadhaar Update का ऑप्शन आएगा, जहां आपको Address Update Request (Online) का विकल्प मिलेगा उसे क्लिक करें। इस दौरान एक ओटीपी आपके नंबर पर आएगा, जिसे एंटर करके आगे बढ़ें और Data Update Request) पर क्लिक करें। इसके बाद एड्रेस वाले विकल्प पर क्लिक करें । ऐसा करते ही Aadhaar Update का ऑप्शन मिलेगा, जहां आप अपना नया पता अपडेट करे और फिर सबमिट अपडेट पर क्लिक करें।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours