हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सीधडू गांव निवासी कल्लू पुत्र बिंदु जमना नगर ले जाकर पॉपुलर बेचने का कार्य करता है। बुधवार को वह गांव के ही असलम पुत्र जाकिर के साथ जमुना नगर ट्रैक्टर ट्रॉली में पॉपुलर भरकर जमना नगर बेचने के लिए जा रहा था। जैसे ही लक्सर रुड़की मार्ग पर बहादुरपुर फाटक के निकट पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे कल्लू उसके नीचे दब गया। पॉपुलर के नीचे दबने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। असलम ने घटना की जानकारी उसके परिजनों व पुलिस को दी। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तथा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। कोतवाली के एसएसआई जगमोहन सिंह रमोला ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर युवक की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours