हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जन्मेजय खंडूरी महोदय के निर्देशन में मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक देहात एवं क्षेत्र अधिकारी मंगलौर महोदय के पर्यवेक्षण में थाना भगवानपुर पुलिस तथा एन्टी नारकोटिक्स सेल हरिद्वार टीम ने संयुक्त अभियान चला रखा था। पुलिस चेकिंग अभियान केे समय मुखबीर की निशानदेही पर अंकित पुत्र राजेंद्र निवासी ग्राम रूहालकी थाना भगवानपुर को ग्राम रूहालकी निकट ओम संतोष आई०टी०आई० से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 24.55 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू डीजीटल बरामद किया है। स्मैक की कीमत लगभग 98,000.00 रुपये बताई जा रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी तस्कर ने बताया कि वह सहारनपुर से स्मैक लाकर हरिद्वार के विभिन्न स्थानों पर बेचता था। पुलिस न तस्कर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस टीम में थाना अध्यक्ष गोविंद कुमार, उपनिरीक्षक प्रदीप रावत, कांस्टेबल डोडी, कांस्टेबल संदीप राणा, एन्टी नारकोटिक्स सेल से कांस्टेबल विनोद कुमार, कांस्टेबल सतेन्द्र चौधरी शामिल रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours