हरिद्वार की गूंज (24*7)

(शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। एक भेंट वार्ता में सरदार परमजीत सिंह एच०आर ने बताया कि समाज के गरीब निर्धन व बेबस लाचार लोगों की सेवा निस्वार्थ भाव से करना सबसे बड़ी पूजा होती व सबसे बड़ा धर्म भी होता है, शिवशक्ति सेवा समिति के महामंत्री श्री परमजीत जी ने कहा कि हमारी समिति व्दारा रावली महदूद स्थित जाश्मिन होटल में रक्तदान शिविर का आयोजन सकुशल सम्पन्न हुआ जिसमे करीब 125 लोगों ने रक्तदान कर पुण्य का लाभ लिया, रक्तदाताओं को फल नास्ते के पैकेट व प्रशस्ति पत्र देकर उनका हौंसला बढ़ाया गया, समिति द्वारा विगत चार वर्षो से सिलाई केंद्र, सरकारी अस्पतालों में मरीजों को नास्ता, गरीब बच्चों को शिक्षा व यात्रियों को भोजन सुविधा का लाभ दिया जाता है, उन्होने कहा कि बिना किसी लालच या स्वार्थ के चलते हमारी समिति ईश्वरीय प्रेरणा के अनुसार आपस में मिलकर दान स्वरूप धन जुटातें हैं जरूरत मंद लोगों की सेवा में खर्च करते हैं, समाज में शहर या देहात के झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले आर्थिक तंगी के शिकार लोगों की मदद करना हमारी समिति की मुख्य उद्देश्य है, रजेश राय व ममता सेंगर ने कहा कि ईश्वर की उपासना से बढ़कर गरीबों की सेवा होती है क्योकि ईश्वर कण कण में विराजमान है, देवेंद्र शर्मा ने कहा कि रक्तदान दाताओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ क्यों यह एक महान पुण्य कार्य है व रक्तदान किसी का जीवन बचा सकता है, इस मौके पर संदीप सिंगला, पंकज त्यागी, भोला सिंह, लक्ष शर्मा, अमित पवांर, पवन त्यागी अंशुल जैन, संजय खन्ना, करन घई, त्रिलोक मलहोत्रा आदि सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours