हरिद्वार की गूंज (24*7)
- (शिवाकान्त पाठक) हरिद्वार। एक भेंट के दौरान डॉ महेन्द्र सिंह राणा जगजीतपुर ने कहा कि विश्व में सबसे घातक यदि कोई रोग तेजी से बढ़ रहा है तो वह हृदय रोग है, विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि वर्ष 2020 में भारत सम्पूर्ण विश्व की तुलना में सर्वाधिक हृदय रोगी होंगे, हमारे भारत में प्रतिवर्ष लगभग एक करोड़ लोगों को दिल का दौरा पड़ता है, प्रत्येक मनुष्यों का हृदय एक मिनट में तकरीबन 70 बार धड़कता है, व 24 घंटे में 1,00,800 बार धड़कता है, इस प्रकार हमारा हृदय एक दिन में करीब 2000 गैलन रक्त का पंपिग करता है, हृदय मांसपेशियों का बना एक पम्प होता है ये मांयपेशियाँ संकुचित होकर रक्त को पंपिग करके शरीर के सभी भागों तक पहुचानें का कार्य करतीं हैं, हृदय की धमनियों में चर्बी जमा होने से रक्त प्रवाह में अवरोध होने के कारण हृदय को रक्त कम पहुचने से पीड़ा का अनुभव होता है, क्यों कि हृदय में आक्सीजन की मांग व पूर्ति के बीच असंतुलन ही पीड़ा का कारण होता है व हृदय का दौरा पड़ने पर मृत्यु हो जाती है, उक्त रक्तचाप, ज्यादा चर्बी, कोलेस्टेरॉल, धूम्रपान, अजीर्ण, मधुमेह आदि हृदय रोग का कारण होते हैं, अमेरिका के डॉक्टर ओरनिस के अनुसार प्रतिदिन ध्यान प्राणायाम, योगासन, सुबह टहलना, शवासोछ्वास की कसरतें करना, आसन करना चर्बी ना बढ़ाने वाले सात्विक आहार लेना हृदय रोग से बचाव का सर्वोत्तम उपाय है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours