हरिद्वार की गूंज (24*7)
(रजत चौहान) हरिद्वार। सामाजिक न्याय एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार श्री थावर चंद गहलौत बुधवार को हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने अपने मंत्रालय के अधीन नेशनल सफाई कर्मचारी वित्त निगम की ओर से सफाई कर्मचारी,तीन श्रेणियों हाथ से नाली, सैप्टिक टेंक, शौचालयों की सफाई कर हाथ से मैला ढोने वाले स्वच्छकारों उनके आश्रितों लिए विशेष कौशल विकास प्रशिक्षण तथा रियायति ऋण की योजना का लाभ हरिद्वार के स्वच्छकारों देने के लिए चालीस हजार रूपये की धनराशि जो आज ही 1755 लाभार्थियों के खाते में भेज दी गयी के स्वीकृति पत्र सांकेतिक रूप् से दस स्वच्छकारों को प्रदान किये। श्री गहलौत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज भी मानसिक असमानता की भावना से भ्रमित समाज का दुखद सत्य यह है कि देश का एक नागरिक पूरे अधिकार से गंदगी फेलाता है उसी देश का दूसरा नागरिक उस गंदगी को साफ करने के जिम्मेदारी निभाता है। महात्मा गांधी द्वारा देश में दलित उत्थान की जो संकल्पना की थी उसको साकार करने के लिए प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वयं गंदगी साफ कर प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता में सहयोगी बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी/अनुसूचित जाति के कार्मिकों से हाथ से मैला ढोये जाने की प्रथा वर्ष 2013 में भारत सरकार द्वारा कानून लाकर पूर्णतः निषेध की जा चुकी थाी। सभी राज्यों के लिए तय अंतिम समय सीमा वर्ष 2014 में भी पालन न कराये जा सकने के बाद सहकारिता मंत्रालय ने स्वंय हाथ से मैला ढोने की प्रथा को समाप्त करने के लिए आर्थिक प्रोत्साहन, पुर्नवास तथा कौशल विकास कर इस वर्ग को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के प्रयास किये। देशभर में 13770 स्वच्छकरों को चिन्हित किया गया है, जिसमें से 137 उत्तराखण्ड सरकार ने चिन्हित किये हैं। इन स्वच्छकारों को कार्यक्रम के माध्यम से चालीस हजार रूप्ये की एक मुश्त धनराशि आज सीधे खाते में हस्तांतरित की गयी, राज्य सरकारों द्वारा चिन्हिकरण की प्रक्रिया को सुस्त देखते हुए केंद्र सरकार ने स्वंय सर्वे के माध्यम से पिछले आठ माह में देशभर में 25 हजार मैनुअल स्कवेंजर को चिन्हित किया है हरिद्वार में जिनकी संख्या 2531 है। इन सभी चिन्हित लोगों को दो वर्ष तक कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस दौरान इन सभी को तीन हजार रूप्ये प्रतिमाह छात्रवृत्ति दी जायेगी। प्रशिक्षण उपरान्त स्वरोजगार व उद्यम स्ािापित करने के लिए प्रोत्साहन के लिए दस लाख रूप्ये तक का ऋण सवा तीन लाख रूप्ये की छूट पर दी जायेगी।
विभाग द्वारा प्रत्येक जिले में जागरूकता शिविर, स्थानीय निकायों सीवर और सैप्टिक टेंक की घातक सफाई के प्रति कर्मिकों को जागरूक बनाने के लिए कार्यशाला अयोजित की जायेंगी।
सांसद श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में स्वच्छता कर्मियों के कल्याण के लिए प्रभावी योजना लाने तथा हरिद्वार से चिन्हित कार्मिकों को अपनी उपस्थिति से जागरूकता बढाने पर उनका आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक ने कहा कि भारत सरकार की उपलब्ध्यिों में एक ओर इजाफा करते हुए श्री गहलौत ने आज हरिद्वार पर अपने विभाग की कल्याणकारी योजना को पुनः लाभान्वित किया है। राज्य सरकार तथा हरिद्वार वासियों की ओर से उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस वर्ग के संघर्ष को बारीके समझने की क्षमता का ही परिणाम है कि आज मा. मंत्री स्वंय हमारे और समाज के बीच उपस्थित हैं। श्री गहलौत ने मैनुअल स्कवेंजर को सुरक्षा किट भी प्रदान की। इस अवसर पर ज्वालापुर विधायक श्री सुरेश राठौर, जिलाधिकारी श्री दीपक रावत, मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत तोमर, सिटी मजिस्ट्रेट श्री नुपूर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयपाल चैहान, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा श्री ओमप्रकाश जमदग्निी,श्री विकास तिवारी, संजय चोपड़ा, सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours