हरिद्वार की गूंज (24*7)
(गगन शर्मा) हरिद्वार। जहाँ सर्दी में अधिकांश लोग, बच्चे देर तक गर्म रजाई, कम्बल का मजा लेते हैं। 9 बजे 10 बजे देर से उठते हैं। तो वही आपके हरिद्वार के बरसाती मेढक नही बल्कि गंगा मैया के प्रति समर्पित युवा पीढ़ी अंधेरे अंधेरे भरी ठंड में कम्बल रजाई को लात मार कर जाग जाते है। किस लिये सरकारी जॉब पाने पुलिस या फ़ौज में जाने के लिये नही बल्कि माँ गंगा की सफाई के लिये। एक छोटी सी संस्था और अनुशासन इतना कि अपने अध्यक्ष अंकित राठौड़ की एक आवाज पर रात को भी तैयार रहते हैं। इनके ग्रुप में एकता, आपसी तालमेल, सूझबूझ एक दूसरे के प्रति समर्पण क़ाबिले तारीफ है। आज के इसी क्रम में "स्वच्छ गंगा स्वच्छ समाज" के सदस्यों ने लवकुश घाट, मालवीय घाट और ऋषिकुल घाट पर अपना गंगा सफाई अभियान कड़ाके की ठंड में भी जारी रखा। सीनियर सिटीजन बलराम शर्मा ने कहा माँ गंगा हम सबकी माँ है, हमे मां गंगा की स्वच्छता ओर निर्मलता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। प्रवक्ता मीनू चौधरी ने कहा माँ गंगा के ऊपर हम सभी को ध्यान देना चाहिए। मां गंगा साफ रहेगी तो हम लोग स्वस्थ रहेंगे। माँ गंगा के लिए उनकी टीम स्वच्छ गंगा स्वच्छ समाज हमेशा ततपर रहेगी फिर चाहे मौसम कोई भी हो।जगत जननी पतित पावनी मां गंगा में देश विदेश से लोग स्नान करने आते है। और यहाँ पर आकर उन्हें काफी गङ्गदगी का सामना करना पड़ता है। प्रशासन के इतना सख्त होने के बाद भी कुछ लोग मां गंगा को दूषित करने से बाज नहीं आ रहै। आज के अभियान में अध्य्क्ष अंकित राठौर , मुख्य सलहाकार अर्जुन चौहान, कोषाध्यक्ष मनाली चौहान, प्रवक्ता मीनू चौधरी, उपाध्यक्ष अर्चना चौहान, शिल्पा चौहान, दिशा अंकिता, अनुष्का, शिवानी , मिनाक्षी संगीता, बलराम शर्मा, मनोज ,अंकुर वैभव, कीर्ति, दीपांशु सैनी, आदि ने अपना बहुमूल्य योगदान दिया।प्रशासन को चाहिए कि ऐसे देश के भविष्य को यथासम्भव मदद करके उनका हौसला अफजाई करना चाहिए। ताकि उनका मनोबल बना रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours