हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। नगर का सामाजिक संगठन सेवक संस्था द्वारा कृष्णा नगर रुड़की में ब्लड शुगर एवं कोलेस्ट्रोल टेस्ट कैंप लगाकर लोगों की नि:शुल्क जांच की गई। इस नि:शुल्क कैंप का उद्घाटन नगर भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा, नगर संघचालक जल सिंह सैनी एवं भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरव गोयल द्वारा फीता काटकर किया गया। कैंप में कॉल 117 लोगों का टेस्ट किया गया। कैंप का उद्घाटन करने पहुंचे सभी अतिथियों ने कहा कि सेवक संस्था के पदाधिकारी समय-समय पर नि:शुल्क कैंप लगाकर लोगों की सेवार्थ हेतु जो पुण्य का कार्य कर रहे हैं वह बड़ा सराहनीय है। जनता को इस संस्था से बहुत लाभ हो रहा है। संस्था के संचालक अभिमन्यु ने कहा कि उनका प्रयास हमेशा से ही निर्धन, असहाय एवं शोषित समाज के लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना ही है संस्था के माध्यम से वे समय-समय पर जन हितार्थ के कार्य करते रहेंगे। संस्था की ओर से में आए सभी अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के विवेक आर्य ,उदय शर्मा, नीरज कुमार, भरत कुमार आदि ने कैंप में आए सभी लोगों को अपनी सेवा प्रदान की।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours