हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौ. आरिफ) हरिद्वार। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध मुक्त भारत निर्माण ट्रस्ट (रजि०) की टीम ने कनखल थाने के थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मानवाधिकार की टीम के सदस्यों ने कहा कि मानवाधिकार टीम के सदस्य प्रशासन के साथ मिलकर काम करते आ रहे है और करते रहेंगें। उन्होंने कहा कि टीम सदस्यो को पुलिस प्रशासन पर पूर्ण विश्वास है कि पुलिस महिलाओं तथा अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने में कामयाब रहेगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती हुई घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मानवाधिकार की टीम 24 घंटे तत्पर रहेगी। वही थानाध्यक्ष हरिओम राज चौहान ने कहा कि पुलिस मानवाधिकार टीम के साथ मिलकर अपराधों पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन सदैव जनता के हितों में कार्य करता आया है। पुलिस निस्वार्थ होकर पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्य का पालन करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए 24 घंटे तत्पर है। स्वागत करने पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजू नांरग जिला प्रवक्ता राजेंद्र ठाकुर, कृष्ण लाल प्रजापति, गौरव कुमार, और मानव अधिकार की पूरी टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours