हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मौहम्मद आरिफ) हरिद्वार। अपने बेबाक भाषणों एवं युवाओं में खास पहचान रखने वाले दिग्गज नेता संजीव चौधरी कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार संजीव चौधरी कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं के संपर्क में लगातार बने हुए हैं। उनकी फेसबुक पर बड़े कांग्रेसी नेताओं के साथ फोटो कांग्रेस से नजदीकियां भी दर्शा रही हैं। हाल ही में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह से भी उनकी मुलाकात की चर्चा है। संजीव चौधरी के कांग्रेसी नेताओं के संपर्क में रहने से एक बार फिर भाजपा पार्टी को झटका लग सकता है। क्योंकि संजीव चौधरी ने पूर्व निकाय चुनाव में शिवालिक नगर से निर्दलीय अध्यक्ष पद के लिय चुनाव मैदान में अपनी ताल ठोक कर भाजपा नेताओं में खलबली का माहौल बना दिया था। संजीव चौधरी उत्तराखंड सरकार के एक कट्टरवाद मंत्री के बेहद करीब रहे हैं। तथा 19 वर्षों से भाजपा में वार्ड से लेकर प्रदेश के बड़े-बड़े पदों पर भी रहे हैं। परंतु नगर पालिका शिवालिक नगर से अध्यक्ष पद का टिकट न मिलने पर भाजपा के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर कर भाजपा नेताओं को चौंका दिया था। संजीव चौधरी व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भी हैं। तथा व्यापारियों में उनकी एक गहरी पैट भी मानी जाती है। आगामी लोकसभा चुनाव के नजदीक होने तथा उनका कांग्रेस में जाना भाजपा पार्टी को एक बार फिर बड़ा झटका लग सकता है। संजीव चौधरी की दूसरी पारी अब किस पार्टी में होगी। यह तो समय ही बताएगा। परंतु हरिद्वार के लिए संजीव चौधरी कांग्रेस में एंट्री एक बड़ी उपलब्धि कांग्रेस के लिए होगी।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours