हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मौ० आरिफ) हरिद्वार। दून पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल रुड़की में चल रहे दो दिवसीय स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप अंडर सिक्सटीन कार्यक्रम का अंतिम दिन समापन हो गया l इस प्रतियोगिता में उत्तराखंड की पांच जिलों की टीमों ने प्रतिभाग कियाl फाइनल मैच में हरिद्वार ने देहरादून कराकर ट्रॉफी पर एक बार फिर कब्जा किया। स्कूल परिसर में आयोजित समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार मदन कौशिक रहे, जिन्होंने विजेता टीम हरिद्वार व उपविजेता विजेता टीम देहरादून खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री मदन कोशिश ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिता से खिलाड़ियों के खेल निखर कर आता है और साथ ही उन्हें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन करने का सर भी मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए अनेक योजना जारी है। इस दौरान उन्होंने खेलों के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए वॉलीबॉल के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी सूरज रोड का भी आभार जताया। चौधरी सूरज रोड जी ने बताया यहां से 12 बच्चे चयनित होकर जो कि उत्तराखंड का प्रतिनिधि करेंगे। खेलेगा इंडिया तभी तो बढ़ेगा इंडिया। जब तक बच्चे खेलेगें नहीं तो कैसे बढ़ेगा आगे इंडिया। कार्यक्रम के संयोजक एवं भाजपा नेता चौधरी धीर सिंह (ए टू जेड) वर्कशॉप के रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ललित मोहन अग्रवाल, सुशील त्यागी, प्रमोद गोयल, मयंक गुप्ता, गौरव गोयल, अजय सिंघल, अरविंद कश्यप, सरदार सुरजीत सिंह चंडोक, संजय अरोड़ा, सागर गोयल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। दून स्कूल के प्रबंधक जहीर अहमद, प्रधानाचार्य गौरव शर्मा, श्रवण कुमार, प्रदीप सिंह पुंडीर, शोभित रोड, अंकुश रोड, सागर रोड, गोपाल ठाकुर डिस्टिक कोऑर्डिनेटर, शोएब अली, गोयल, तनुज राठी, योगी रोड, सचिन कश्यप, नितिन त्यागी आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours