हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद ब्यूरो) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम बसेड़ी खादर ग्राम प्रधान श्रीमती सुदेश देवी ने लक्सर उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को ज्ञापन देते हुए बताया कि बसेड़ी खादर में कुछ ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है। उन्होंने बताया कि गांव में बनी पानी की टंकी के क्षेत्र में ग्राम पंचायत भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा कर कबाड़ और कुड़िया डाली जा रही है। उन्होंने उपजिलाधिकारी से ग्राम पंचायत भूमि को कब्जा मुक्त करने के लिये पुलिस बल की आवश्यकता होने की गुहार लगाई है। आपको बता दें कि बसेड़ी खादर गांव में ग्राम पंचायत भूमि से लेकर तालाबों तक अवैध तरीके से कुछ ग्रामवासियों ने कब्जा कर रखा हैं। ग्राम पंचायत भूमि पर अपना निजी अधिकार जमाते हुए कबाड़, बिटोडे और गोबर डाल कर कुल्डीया सजा रखी है। जिससे गांव में मक्खी, मच्छर तो पैदा होते ही हैं। गंदगी से ग्रामवासियों पर भयंकर बीमारियों का खतरा भी मंडराता रहता है। तो वहीं दबंग लोग ने तालाबों में अवैध तरीके से मिट्टी भराव कर अपनी बिल्डिंगें खड़ी करे हुए हैं। जिससे पानी निकासी की समस्या तो आती ही है बरसात के मौसम में ग्रामवासियों के घरों में कहीं-कहीं फिट पानी इकट्ठा हो जाता है।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours