हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। भगवानपुर थाना क्षेत्र के सिसौना गांव में शुक्रवार देर रात गाव के पास ही एक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है बदमाशों ने युवक के कान के पास गोली मारी थी। सिसौना गाव निवासी शावेज (22 ) रात को अपने दोस्तों के साथ गाव में बैठा हुआ था। इसी बीच उसे किसी ने फोन किया। फोन पर बात करते हुए वह गाव के बाहर आ गया। इसी दौरान बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। उसका शव गाव के पास छोड़कर बदमाश फरार हो गए। वहां से जा रहे ट्रैक्टर चालक ने गाव में पहुंचकर इसकी सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने देखा कि मौके पर गाव का ही शावेज लहूलुहान हालत में पड़ा है। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई । सूचना मिलने पर भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को गंभीर हालत में रुड़की के सिविल अस्पताल भेज गया। जहा उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया है कि घटनास्थल से एक तमंचा और लोहे की रॉड बरामद हुई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने गाव में हंगामा किया। शव उठाने का विरोध किया। सीओ मनोज कत्याल ने किसी तरह मामला शात कराया। एसपी देहात मणिकात मिश्रा ने बताया कि युवक को किसने गोली मारी, अभी तक इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है पुलिस मामले की जाच कर रही है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours