हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। भगवानपुर क्षेत्र में एचएसबीसी  बैंक एवं  डेवलपमेंट अल्टरनेटिव  नई दिल्ली  के तत्वधान से उधमिता से सशक्तिकरण कार्यक्रम के अंतर्गत तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ I  इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया जो गांव गांव जाकर बेरोजगार लोगों को रोजगार के प्रति प्रोत्साहित करेंगे एवं उनको स्वरोजगार के लाभ एवं जानकारी उपलब्ध कराएंगे इस कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र के 10 गांव में महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं को स्वरोजगार के प्रति जागरुक किया जाएगा एवं उनको तकनीकी सहायता के साथ साथ वित्तीय साक्षरता की जानकारी दी जाएगी तथा बैंक से जुड़ने में भी उनकी सहायता की जाएगी प्रशिक्षण के माध्यम से  प्रशिक्षकों को व्यवसाय  योजना बजट बनाना  एवं लागत लागत और बचत  किया जाता है  यह सब सिखाया गया  ताकि वह  ग्रामीण  लोगों को  प्रशिक्षण  दे सकें  कार्यक्रम का का उद्देश्य है  की  वह भगवानपुर क्षेत्र में लगभग  600  लोगों को इस प्रशिक्षण का  लाभ पहुंचाएं I इस अवसर पर डेवलपमेंट अल्टरनेटिव नई दिल्ली की और से कार्यक्रम प्रबंधक अंकिता पंत क्षेत्र प्रबंधक दिव्या यादव एवं प्रशिक्षक अंकिता वीडीएस की और से निदेशक राजबहादुर सैनी, हेमंत, विपिन, विनीत, रेनू, एवं अन्य प्रशिक्षक मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours