हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान)
हरिद्वारर। दिनांक 01 सितम्बर 2018 को पर्यटन विभाग हरिद्वार के तत्वावधान में न्याय पंचायत लालढांग की ग्राम सभा गाजीवाली के पंचायत भवन में मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत तोमर की अध्यक्षता में ग्राम स्तर पर राज्य सरकार/पर्यटन विभाग द्वारा संचालित दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना से सम्बन्धित जानकारी/स्थानीय ग्रामीणों को प्रोत्साहित करने हेतु न्याय पंचायत लालढांग क्षेत्रान्तर्गत समस्त ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी श्रीमती सीमा नौटियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण पर्यटन के विकास, पर्यटकों को आवास के साथ ही स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उत्तराखण्ड सरकार द्वारा यह योजना शुरू की गयी है। इस योजना के अंतर्गत कोई भी भवन स्वामी जो अपने परिवार के साथ भौतिक रूप से रह रहा हो, अपने भवन का होम स्टे योजना के तहत पंजीकरण करा सकता है। यह योजना नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर सम्पूर्ण प्रदेश में लागू है। यद्यपि नगर निगम क्षेत्र में पूर्व से संचालित होम स्टे योजना के तहत पंजीकरण करवाया जा सकता है परन्तु नगर निगम क्षेत्र में पंजीकृत/संचालित होम स्टे उक्त दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे विकास योजना से आच्छादित नहीं हैं। नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर इस योजना के अन्तर्गत होम स्टे स्थापित किये जाने हेतु राज्य सरकार द्वारा अनुदान भी दिया जाता है। इस योजना का उद्देश्य स्थानीय/ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके, साथ ही पर्यटकों को ग्रामीण क्षेत्रों की ओर आकर्षित करने के साथ नये पर्यटन स्थल विकसित करना तथा स्थानीय रोजगार सृजन के माध्यम से पलायन को रोकना भी इसका उद्देश्य है। योजना के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र को छोड़कर अन्य किसी भी क्षेत्र में होम स्टे स्थापित करने हेतु बैंक द्वारा निर्गत ऋण एवं मार्जिन धनराशि को मिलाकर कुल परियोजना लागत के सापेक्ष 25 प्रतिशत अथवा रूपये 7.50 लाख (इनमें से जो भी कम हो) राजसहायता दिये जाने का प्राविधान भी है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित विभागों की ओर से उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में होम स्टे योजना की संभावनाओं वाले पर्यटक स्थलों से जुडे़ क्षेत्रों विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर, स्थानीय निवासियों को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में होम स्टे के पंजीकरण के लिए प्रोत्साहित करें एवं उनके द्वारा उपस्थित ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीण से इस योजना का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित व प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लालढांग क्षेत्र में दूधलादयालवाला, रसूलपुर मीठीबेरी आदि गांव वन क्षेत्रों के अत्यन्त नजदीक होने के कारण यहां होम स्टे योजना को बढ़ावा देकर पर्यटकों का आवागमन बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बैठक में उपस्थित अग्रणी जिला प्रबन्धक को भी योजना के अंतर्गत ऋण चाहने वाले स्थानीय निवासियों को सम्बन्धित बैंक से ऋण प्रदान करने में प्राथमिकता दिये जाने हेतु निर्देषित किया गया। साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को योजना का दुरुपयोग न होने देने के लिये भी निर्देषित किया गया। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी श्री रमेष चन्द्र त्रिपाठी, अग्रणी जिला प्रबन्धक श्री ए0के0 झां, खण्ड विकास अधिकारी बहादराबाद,एसडीओ फारेस्ट आर.सी. शर्मा, जिला पर्यटन विकास अधिकारी श्रीमती सीमा नौटियाल सहित समस्त ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours