हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार। भारतीय डाक विभाग की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना डिजिटल इण्डिया की दिशा में नया आयाम जोड़ते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) सेवा की शुरूआत की। राष्ट्रीय डाक सेवा को बैंक के रूप में शुरू किये जाने के राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरूआत देश भर एक साथ की गयी देहरादून में माननीय मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार में माननीय सांसद श्री रमेश पोखरियाल निशंक तथा दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय उद्घाटन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोेदी ने किया। डाक विभाग के एक नये अध्याय के आरम्भ के अवसर पर हरिद्वार लोकसभा सांसद श्री रमेश पोखरियाल निशंक ने जिले के मुख्य डाकघर हरिद्वार के प्रांगण में स्थित आईपीपीबी शाखा का शुभारम्भ बतौर मुख्य अतिथि किया। उन्होंने कहा कि आज एक स्वर्णिम दिन है, जब इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के माध्यम से देश के गांवों मंे बसने वाली 80 प्रतिशत जनसंख्या को आधुनिक बैंकिंग से जोड़ा जाएगा। श्री निशंक ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी कदम है जिसके द्वारा ग्रामीण, गरीब व निचले तबके की जनता घर बैठे-बैठे अपने खाते से भुगतान प्राप्त कर सकेगी। इस कदम से देश की ग्रामीण जनता विकास के पथ पर अग्रसर होगी तथा गांवों के विकास का रास्ता अधिक मजबूत होगा। भारत गांवो का देश है इसलिए अब लोगों को शहरों की सुविधाओं के लिए चक्कर काटने नहीं पडंेंगी। अब सभी तंत्र जन से जुड़ने स्वंय गांवों की ओर अग्रसर होगा।
 उन्हेांने बताया कि भारत सरकार की इस सेवा के प्रथम चरण में उत्तराखण्ड राज्य में रूद्रप्रयाग जिले को छोड़कर अन्य 12 जिलों में आईपीपीबी की शाखाएं तथा प्रत्येक जिले में 05 डाकघरों में इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के काउंटर का शुभारम्भ किया गया। इसी क्रम में हरिद्वार जिले में गुरूकुल कांगडी, धनपुरा, अम्बूवाला, रूड़की प्रधान डाकघर एवं हरिद्वार मुख्य डाकघर में आईपीपीबी के कांउटर आते हैं, जिनका प्रथम चरण में आज शुभारम्भ किया गया। शेष चार चरणांे में दिनांक 31.12.2018 तक देहरादून एवं हरिद्वार जिले के सभी 360 डाकघरों में आईपीपीबी के काउंटर का संचालन प्रारम्भ कर दिया जाएगा।
इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक का मुख्य नारा ‘‘आपका बैंक, आपके द्वार’’ तथा सम्पूर्ण भारतवर्ष में लगभग 03 लाख ग्रामीण एवं शहरी डाकियों द्वारा घर-घर जाकर नया खाता खोलने, जमा-निकासी तथा अन्य सुविधाएं आम जनता को प्रदान की जायेंगी। देश में लगभग 155000 डाकघर स्थित हैं। आईपीपीबी से शहरी एवं ग्रामीण जनता तक इस डिजिटल बैंकिंग की सुविधाएं और सेवा की आसान पहुंच होगी। सामान्य जनमानस के लिए देश का भौतिक रूप से सबसे बड़ा, आसान, किफायती तथा भरोसेमंद बैंक होगा। अशिक्षित व्यक्ति भी इस प्रणाली का आसानी से उपयोग कर सकता है। कोई भी व्यक्ति आधार कार्ड से अपना खाता खुलवा सकता है। इसके बाद खाताधारक को अपना खाता अथवा पिन नम्बर आदि याद रखने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। सारा लेने-देन केवल क्यू.आर. कार्ड को पी.ओ.एस. मशीन में डालने और अंगुली रखने मात्र से ही हो जाएगा।
इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के माध्यम से उपभोक्ताओं को बचत खाता, चालू खाता, डोमेस्टिक रेमिटेंस सर्विसेज, डिजिटल भुगतान, नेट बैंकिंग, बिजली-पानी का भुगतान, मोबाईल रिचार्ज, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, म्युचुअल फंड आदि जैसी सुविधाएं दी जाएगाी। इसके अलावा इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक से जन-धन योजना को बल मिलेगा क्योंकि जन-धन योजना के सामान्य जनमानस को खातों में जमा पैसा लेने के लिए दूर-दराज स्थित बैंक तक पैसा खर्च करके आना-जाना पड़ता है, इंडिया पोस्ट पेमेन्ट्स बैंक के खातों में जन-धन योजना की रकम आने से खाताधारक अपने घर के नजदीक डाकघर शाखा से एवं डाकिए के माध्यम से घर बैठे भुगतान मिल सकेगा। बैंक कांउटर सेवाओं के अलावा माईक्रो एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एप्प, मैसेज तथा इंटरेक्टिव वाॅइस रिस्पांस जैसे माध्यमों से सेवाएं देगा।
इस अवसर पर विधायक रूडकी श्री प्रदीप बत्रा, अध्यक्ष भाजपा हरिद्वार डाॅ0 जयपाल सिंह चैहान, श्री ओ.पी. जमदग्नि, डाक विभाग की ओर से श्री जी.एम. तनेजा, प्रवर अधीक्षक डाकघर देहरादून श्रीमती सारिका गुप्ता, निरीक्षक डाकघर श्री पतांजल राय, आई.पी.पी.बी. मैनेजर एवं डाक विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। 
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours