हरिद्वार की गूंज
(कुलदीप सिंह) हरिद्वार। हाईकोर्ट नैनीताल के निर्देशों के पालन में आज जिलाधिकारी हरिद्वार श्री दीपक रावत ने समस्त प्रशासनिक टीम के साथ हरकी पैड़ी के विभिन्न घाटों से अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। जिलाधिकारी ने घाटों पर फड़ तथा दुकानें लगाये बैठे लोगों से स्थान आवंटन तथा अनुमति पत्र दिखाने को कहा कोई भी दुकानदार आवंटन पर्ची नहीं दिखा सका। सभी दुकानदार मौखिक रूप से नगर निगम द्वारा, सिंचाई विभाग द्वारा आवंटन होने की बात कहते रहे। जिलाधिकारी ने लगातार जिला प्रशासन की ओर से चलने वाले अभियान के लिए अतिक्रमण के प्रकार चिन्हित कर नगर मजिस्ट्रेट श्री मनीष सिंह, हरिद्वार रूड़की विकास प्राधिकरण के सचिव श्री केके मिश्र को इन सभी प्रकार के अतिक्रमण को कल तक हटा दिये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने सभी दुकानों को निगम की गाइड लाइन के अनुसार संचालित न किये जाने तथा अवैध तरीके या पुरानी दुकान है मानकर संचालित किये जाने को पूर्णतः बंद किये जाने के निर्देश नगर निगम को दिये।
जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए सभी अवैध दुकानदारों को आज रात तक अपना सामान हटाने व अवैध कब्जे छोड़ने की बात कही। यदि किसी दुकानदार के पास आवंटन दस्तावेज हैं तो वह दुकानदार कल जेसीबी के हरकी पैड़ी पर चलने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान से पूर्व जिलाधिकारी को उपलब्ध कराने का अवसर दिया। हरकी पैड़ी पर गंदगी देख जिलाधिकारी ने सेवा समिति को दी गयी अनुमति निरस्त करने के निर्देश भी प्रभारी एमएनए श्री ललित नारायण मिश्र को दिये। हरकी पैड़ी चैकी इंचार्ज श्री रावत को सम्पूर्ण हरकी पैड़ी के सम्पूर्ण घाटों तथा पुलों पर किसी भी प्रकार का वाहन पाये जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बही गद्यिां चला रहे लोगों से भी स्थान आवंटन के दस्तावेज न होने पर खोखे हटा लिये जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करने वाले सरकारी कर्मी, तथा अतिक्रमणकारी का नाम जो भी अतिक्रमण को बढ़ावा देने वाला प्रतीत होगा, जिला प्रशासन की ओर से अपना पक्ष रखते समय शामिल किये जाने की बात कही। जिलाधिकारी ने महिला घाट, नाई घाट, गऊ घाट, सुभाष घाट, हाथी पुल, कांगड़ा घाट आदि का निरीक्षण किया।

Post A Comment:
0 comments so far,add yours