हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) देहरादून। दिनाँक 31 अगस्त 2018 की रात्रि को एक ऑटो चालक अर्जुन सिंह पुत्र श्याम सिंह नि0 158 राजपुर रोड देहरादून के ऑटो में एक शराब में धुत्त महिला बैठकर उसके साथ गली गलोच व मारपीट करने पर उस चालक द्वारा ऑटो को चौकी धारा पर रोक दिया, तभी उसके द्वारा ऑटो से उतारकर उस ऑटो ड्राइवर को सड़क सरेआम पर पीटने लगी तभी चौकी के सामने खड़े कानि0 आशीष द्वार जैसे ही उसको छुड़ाने के लिए आगे गया तो वह उक्त कानि0 पर भी हमला कर दिया, कानि0 द्वारा महिला कानि0 सपना को बुलाया और उसको चौकी कार्यालय में लाये तो उक्त महिला ने महिला कानि0 के साथ भी मारपीट शुरू कर दी , और आफिस में रखा सरकारी समान भी तोड़ दिया , यह देखकर थाना कोतवाली से तुरंत और महिला कानि0 को बुलाया गया, इस प्रकार एक महिला द्वारा शराब के नशे में पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने व सरकारी कार्य मे बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रत करने संबंधी कानि0 आशीष व चालक ऑटो के द्वारा दी गयी सूचना पर उचित धाराओ में अभियोग पंजीकृत कर उक्त महिला को गिरफ्तार किया गया। उक्त महिला के संबंध में जानकारी पर ज्ञात हुआ कि यह पहले भी इसी प्रकार की घटनाओं में जेल जा चुकी है। इसके आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं, आज मान0 न्यायालय पेश किया गया जहाँ से उसको जिला कारगार भेज दिया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours