हरिद्वार की गूंज
(बलकित सिंह) हरिद्वार। लगातार जारी बरसात से रानीपुर मौड भगत सिंह चौक ने नहर की शक्ल अख्तियार कर रही ली है, लोगो और वाहनो की आवाजाही पर इस समय बिल्कुल  विराम लग गया है, बरसात से पूर्व हरिद्वार के शासन प्रशासन ने पम्प द्वारा बरसात का भरा पानी बाहर निकालने के लिए पम्प लगाने की बात कही गयी थी, कि जब भी हरिद्वार क्षेत्र मे बरसात से पानी भरेगा तो पम्प लगाकर पानी को बाहर निकालने की बात कही गयी थी, लेकिन जनता के लाखो रूपये इसी बरसात के पानी की तरह बहते नजर आ रहे है, और शासन प्रशासन के लोग मजे से अपने अपने घरो और कार्यालयों मे बैठकर चाय और काफी की चुसकिया ले रहे है, क्या व्यवस्था के लिए ही नगर निगम के चुनाव कराये जाते है, जिस प्रकार की व्यवस्था हरिद्वार मे बरसात मे देखने को मिल रही है, अब तो समाज के लोगो को जाग जाना चाहिए।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours