हरिद्वार की गूंज
(रजत चौहान) हरिद्वार
। भगवानपुर के ग्राम हरिपुर निवादा  में पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी हरिद्वार के द्वारा ज्ञान चौपाली की महिलाओं को 10 दिवसीय मोमबत्ती प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें आज महिलाओं के द्वारा मोमबत्ती बनाई गई सभी महिलाओं ने बारी बारी मोमबत्ती बनाकर देखी सभी की मोमबत्ती अच्छी प्रकार से बनी और उसके बाद सभी महिलाओं ने अपने द्वारा बनाई गई मोमबत्तियों को गिनती कर पैकेट में बंद किया  प्रशिक्षक जयवीर सिंह जी ने बताया कि सभी महिलाओं ने अच्छे से मोमबत्ती बनाई हैं और पिछले 3 दिन से यह महिलाएं स्वयं अपने हाथों से मोमबत्तियां बना रही हैं अब तक इस प्रशिक्षण में 500 से ज्यादा मोमबत्तियां बनाई जा चुकी हैं और सभी महिलाएं बहुत ही मन से प्रशिक्षण ले रही हैं और उन्होंने बताया कि अन्य प्रशिक्षण की अपेक्षा यहां की महिलाएं ज्यादा समय एवं मन लगाकर सीख रही है जिसका सारा श्रेय तारा अक्षर प्लस कार्यक्रम और उसकी टीम को जाता है क्योंकि यह सभी महिलाएं साक्षर हैं इसलिए इनको कुछ भी बोला जाए तो यह है उसको लिख कर रख लेती हैं और बाद में उसी के हिसाब से कार्य करती हैं इस मौके पर राव आशकार, पारस सैनी, विशाल गंगा, शिखा सैनी, खुशबू आदि लोग मौजूद रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours