हरिद्वार को गूंज
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर ब्लॉक क्षेत्र के नरोजपुर गांव निवासी शराफत पुत्र तुफैल ने 31 अगस्त 2017 को जिलाधिकारी हरिद्वार को पत्र देकर बताया था। कि गांव ढाढेकी ढाना हरिद्वार मार्ग से नरोजपुर गांव जा रहा है। इस बीच एक पुलिया है। इस पुलिया की दोनों तरफ की दीवारें बैठ कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया कि सड़क गांव नरोजपुर से होते हुए बहादरपुर व लक्सर की फाटक तक लगभग 10 किलोमीटर तक जर्जर हो चुकी है। जो 350 किलोमीटर सी० सी० व तारकोल की बनी थी। बताया कि नरोजपुर से बहादरपुर के बीच में यह सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। तथा पुलिया की दीवारें क्षतिग्रस्त होने से विद्यालय में जाने वाले छात्र छात्राओं को तथा अन्य लोगों व मुसाफिरों की जान का खतरा बना रहता है। जो कि भविष्य में बड़ी घटना को अजांम दे सकता है।  शराफत ने बताया था। कि 2016-17 मे आई बाढ़ से यह सड़क व पुलिया ध्वस्त हुई थी। इस संबंध में पहले भी शराफत ने पत्र दिया था। तथा जिसका स्टीमेट बनकर डीएम कार्यालय में आ गया था। लेकिन आज तक भी पुलिया व सड़क का निर्माण नहीं हुआ। शराफत ने फिर 27 नवम्बर 2017 को मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अवगत कराया कि ढाढेकी ढाना से निरोजपुर मार्ग व पुलिया के लिए इस्टीमेट बन गया है। जो जिला अधिकारी के यहां पढ़ा हुआ है। जिसको लगभग 8 माह से ज्यादा समय हो गया है। इस सम्बंध मे  पहले भी शराफत द्वारा कई बार प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए जा चुके हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसी स्थिति में जरूरत है। कि मद मे पैसा स्वीकृत किया जाए। जिससे देवीय आपदा 2016 -17 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र के खानपुर में नरोजपुर मार्ग में क्षतिग्रत पुलिया व सडक का निर्माण कराया जा सके। मगर आज तारीख 25 अगस्त 2018 में भी पुलिया व सड़क का निर्माण नहीं हुआ। जिससे स्कूली छात्र छात्राओं रास्ते से गुजरने वाले मुसाफिरों को अपनी जान का खतरा बना रहता है।और भविष्य में कोई बड़ी घटना घटने का मामला सामने आ सकता है। जिससे क्षेत्र की जनता और ग्रामीणों में भारी मात्रा में रोष व्याप्त है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours