हरिद्वार की गूंज
(फिरोज अहमद) लक्सर। भाई बहन के प्रेम के प्रति रक्षाबंधन पर्व के लिए बीच में एक रात बाकी है। बहनें अपने भाइयों की मनपसंद राखियां खरीद कर उन पर अपना स्नेह लूटने के लिए बेताब है। ऐसे में बाजारों की रौनक बढ़ने लगी है। भाई की कलाई पर सुंदर राखियां पहनाने के लिए हर बहन  मनपसंद आकर्षक राखियां चुनने के लिए बाजार पहुंच रही है। क्योंकि कल रक्षाबंधन है। और सभी बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखियां बाधेंगी। शनिवार को कस्बे के बाजारों में भी ऐसी ही रौनक नजर आई खूबसूरत राखियो से सजे बाजार में डिजाइनर राखियां महिलाओं को सबसे अधिक लुभा रही हैं। राखियों और मिठाइयों से बाजार सजे हुए हैं। दुकानदारों में भी त्यौहार को लेकर बड़ी ही उत्साहित है। इसीलिए दुकानदारों ने भी खूबसूरत राखियों से अपनी दुकानों को सजा रखा है। वही बाजार में मोती नग जुट जरी और तुलसी की राखियां महिलाओं को खूब पसंद आ रही है। तथा दुकानों पर महिलाओं की कतार लगी हुई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours