हरिद्वार की गूंज(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर क्षेत्र में आज रक्षाबंधन त्यौहार पर जगह-जगह मिठाई और राखी सजी हुई है। जहा बहन भाई को बाधंकर और भाई बहन को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी को एक दूसरे पर जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहनों की रक्षा के लिए और मोहब्बत के लिए बना है। जिसमें एक दूसरे को मुबारकबाद व बधाई दी जाती है। और बहन भाई को मिठाई खिलाकर दुआएं लेती हैं। वही भाई भी राखी बंधवाकर बहन को अपनी ओर से गिफ्ट देता है। यह मोहब्बत से भरा त्यौहार साल में एक बार मनाया जाता है और रक्षाबंधन आने से बाजारों में रौनक बढ़ जाती है। वही देहात क्षेत्र में भी दुकानें सज जाती हैं। और दुकानदार मिलाओटी मिठाई बैचकर चांदी काटते हैं। लेकिन सम्बन्धित अधिकारी नकली मिठाई बनाने वालों पर अंकुश नहीं लगा रहे है। आज मिठाई की जगह कड़वी और घटिया किस्म कि मिठाइयां रंग चढ़ा कर खुलेआम क्षेत्र मे दुकनदार अपनी दुकानो पर बैज रहे है अगर अधिकारी मिठाई की दुकान पर जाकर थोड़ा सख्ति करें और थोड़ी कार्रवाई करें तो हो सकता है मिठाई में कुछ रस और मिठाई में कुछ स्वाद आ जाए। मगर आज की मिठाइयों में स्वाद बिल्कुल नहीं रहा। स्वाद की जगह जहर दिया जा रहा है। मिठाई के नाम पर जहां दुकानदार चांदी काट रहे हैं वही अधिकारी भी गहरी नींद सोए हुए हैं। किसी दुकानदार पर कोई अंकुश नहीं लगाया जाता और मावे से लेकर मिठाई बनाने तक मिलावटी ही मिलावट की जाती है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours