हरिद्वार की गूंज
(अब्दुल सत्तार) हरिद्वार। मौहल्ला हज्जाबान ज्वालापुर मे कुछ दिनो से लगातार पाईप लाईनो से दूषित पानी घरो मे जाने से और इस्तेमाल मे आने से काफी लोगो को डायरिया की शिकायते हुई, जिनको आनन फानन मे आस पास के अस्पतालो मे दाखिल कराया गया तथा इलाज कराया गया, इसी समाज की पीडा को अपनी पीडा समझते हुए मंडी समिति के पूर्व उपाध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के स्तम्भ कहे जाने वाले हरदिल अजीज युवा दिलो की धडकन, गरीबो से हमदर्दी रखने वाले अरशद ख्वाजा जी के द्वारा सोमवार को जनता दरबार मे जनपदाधिकारी आई०ए०एस० दीपक रावत से मुलाकात करके भयंकर हालातो के बारे मे अवगत कराया गया, जिसमे जिलाधिकारी महोदय ने अरशद ख्वाजा को तत्काल कार्यवाही का भरोसा दिलाया एवं सम्बंधित विभागो को सख्त हिदायत के साथ मौके का निरीक्षण कर भयंकर हालातो से निपटने के लिए हर सम्भव उचित कदम उठाने के लिए कहा ताकि मौहल्ले मे फैल रही बीमारियों की जल्द से जल्द रोक थाम की जा सके, तथा डायरिया से पीडित लोगो को समय पर इलाज मिल सके, अरशद ख्वाजा के साथ स्वास्थ्य विभाग से जिला मुख्य चिकित्साधिकारी ने तत्काल मौहल्ले का निरीक्षण किया, उसके पश्चात स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर तत्काल उपलब्ध रहने के आदेश दिये, जिसमे तीन दिन तक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवाईयां बाँटी, जल संस्थान की तरफ से एस०डी०ओ० मदन सेन ने अरशद ख्वाजा की साथ दूषित पानी आने के कारणो का निरीक्षण किया, आठ दिन तक लगातार जल संस्थान के अधिकारियों ने मौहल्ले मे डेरा डाल कर रखा, जिसमे लीकिज पाईप लाईनो को दुरुस्त करने का कार्य बखूबी किया गया, अरश्द ख्वाजा की चुस्ती और समाज के प्रति उनकी चिन्ता और प्रयासों से अब हालातो पर काबू पा लिया गया है, अब मौहल्ले मे डायरिया से पीडितों की संख्या घटती जा रही है, और और पाईप लाईनो से दूषित पानी भी आना बंद हो गया है, समाज को अरशद ख्वाजा जैसे समाज सेवी युवाओ का पूरा पूरा सहयोग करना चाहिए, ऐसे पढे लिखे युवाओ के प्रयासों से ही समाज का विकास सम्भव है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours